सब कुछ घर बैठे न्यूज़ | नई दिल्ली भारत की सैन्य शक्ति और सुरक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज रक्षा मंत्रालय के नवनिर्मित और अत्याधुनिक भवन, 'कर्तव्य भवन-2' में स्थित अपने नए कार्यालय में विधिवत प्रवेश किया।
अत्याधुनिक (State-of-the-art) भवन से संचालित होगा देश का सुरक्षा चक्र; पीएम मोदी के नेतृत्व में 'आत्मनिर्भर रक्षा' का संकल्प
नई ऊर्जा और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया भवन 'State-of-the-art' सुविधाओं से लैस है, जो रक्षा मंत्रालय की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कार्यालय में प्रवेश के दौरान रक्षा मंत्री ने पूजा-अर्चना की और देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सीडीएस (CDS) और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
रक्षा कवच को और मजबूत बनाने का संकल्प कार्यभार संभालने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा कवच और अधिक सुदृढ़ बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नए परिसर से रक्षा मंत्रालय नई ऊर्जा और पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारत के सुरक्षा चक्र को अभेद्य बनाने की दिशा में काम करता रहेगा।
0 Comments