Ticker

8/recent/ticker-posts

होली पर भावुक कर देने वाली तस्वीर: छोटे भाई ने सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर को लगाया गुलाल; सोशल मीडिया पर वायरल हुई यादें


मानसा पंजाब | बुधवार, 04 मार्च 2026

न्यूज़ डेस्क। होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं जो रंगों के बीच भी अपनी कमी का एहसास करा देती हैं। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से आज एक ऐसी तस्वीर साझा की गई है जिसे देखकर लाखों फैंस भावुक हो रहे हैं।

तस्वीर में क्या है खास?

वायरल हो रही इस तस्वीर में सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई अपने बड़े भाई की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को हाथ में लिए हुए है और उसे प्यार से गुलाल लगा रहा है।

तस्वीर के साथ लिखे संदेश में कहा गया है कि

"भगवान कभी-कभी ऐसे पल देता है जो दिल को रुला देते हैं और चेहरे पर मुस्कान भी ले आते हैं"

छोटे भाई को अभी यह नहीं पता कि वह किस चेहरे को रंग लगा रहा है, लेकिन उसके लिए यही उसका बड़ा भाई है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किए जाने के मात्र 4 घंटों के भीतर 8.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो सिद्धू के प्रति लोगों की दीवानगी को दर्शाता है।

रिश्ते समय के साथ नहीं खत्म होते

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि कुछ रिश्ते समय के साथ नहीं मुड़ते, वे हमेशा के लिए दिल की धड़कन बन जाते हैं। अंत में सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Post a Comment

0 Comments