मालेगांव | शहर में पिछले दो-तीन दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शहर के कई गैस वितरण केंद्रों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही थीं। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि उनकी बुकिंग भी नहीं हो रही थी और एजेंसियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं मिल रहा था।
इस स्थिति के कारण नागरिकों में नाराजगी भी देखी जा रही थी।
खासकर रोजमर्रा के कामकाज और घरों में खाना बनाने को लेकर महिलाओं और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई जगहों पर लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर मिलने की उम्मीद में इंतजार करते नजर आए।
हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं। गैस एजेंसियों की ओर से बुकिंग प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने लगे हैं।
आपूर्ति में सुधार होने के कारण नागरिकों को राहत मिली है और आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 Comments