Ticker

8/recent/ticker-posts

गाजीपुर: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन में पांच जिला संगठन मंत्रियों का चयन


गाजीपुर: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन में पांच जिला संगठन मंत्रियों का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहरहक के लिए संघर्ष जरूरी – जितेंद्र राय बबलू (राष्ट्रीय महासचिव)नवगठित कार्यकारिणी की बैठक जल्द – त्रिलोकी नाथ राय (राष्ट्रीय प्रवक्ता)संवाददाता: मुकेश राजभर, गाजीपुरमुहम्मदाबाद / गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में पांच नए जिला संगठन मंत्रियों का चयन किया गया है, जिससे संगठन व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा विभिन्न तहसीलों से पांच व्यक्तियों को जिला संगठन मंत्री पद पर नामित किया गया है।नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:मुहम्मदाबाद तहसील: नारायण राय (शेरपुर खुर्द), शैलेन्द्र राय सोनू (सेमरा)जमानिया तहसील: राजू राय (मेदिनी चक)सेवराई तहसील: दिनेश राय (रेवतीपुर)कासिमाबाद तहसील: तीर्थराज राय (बहादुरगंज)घोषणा के बाद संगठन की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि “हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी है।” वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि संगठन का विस्तार कार्य निरंतर जारी है और जल्द ही नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, मुक्तिनाथ राय, सदानंद राय, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. दिवाकर राय, अखिलेश राय, जयेश मिश्रा, साकेत सिंह, राजीव राय, प्रवीण शाही, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, रासबिहारी राय सहित अनेक पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments