Ticker

8/recent/ticker-posts

गाजीपुर: बेसहारा परिवार के लिए 'मसीहा' बने समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर; सैलून संचालक के निधन पर दी ₹10,000 की तत्काल मदद

मरदह, गाजीपुर (05/04/2026): जनपद के मरदह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरवर में एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फुटपाथ पर सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मनोज उर्फ पप्पू ठाकुर के आकस्मिक निधन से उनका परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। मृतक के पीछे उनकी पत्नी और 8 व 16 वर्ष के दो मासूम बच्चे हैं, जिनके सामने अब रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

परिवार की इस दयनीय स्थिति की सूचना मिलते ही इन्द्रावती फिलिंग स्टेशन (सेवठा) के संरक्षक और प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप प्रभाकर पीड़ित परिवार के घर पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और तत्काल सहायता के रूप में ₹10,000 की नकद आर्थिक राशि प्रदान की।

"कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे"

इस अवसर पर प्रदीप प्रभाकर ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि समाज में कोई भी असहाय परिवार खुद को अकेला न समझे। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि वे ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आएं ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। गौरतलब है कि प्रदीप प्रभाकर क्षेत्र में निराश्रित परिवारों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

प्रधान संघ और गणमान्य नागरिकों ने दी सांत्वना

इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ मरदह के अध्यक्ष राधेश्याम यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय उर्फ साधु खरवार ने भी परिवार को ढांढस बंधाया और भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान गौतम चौहान, अजय श्रीवास्तव, रामप्यारे राजभर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने समाजसेवी के इस नेक कार्य की सराहना की।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...


Post a Comment

0 Comments