Ticker

8/recent/ticker-posts

लक्ष्मणगढ़: गोयनका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में "आरम्भ 2026" की धूम; आयुष जांगिड़ बने मिस्टर फ्रेशर, संध्या मिस फ्रेशर

लक्ष्मणगढ़ | राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गोयनका शिक्षा एवं शोध संस्थान की इकाई, गोयनका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में एक दिवसीय फ्रेशर्स पार्टी "आरम्भ 2026" का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा बी. फार्मेसी एवं डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित किया गया।

माँ सरस्वती की वंदना से शुरुआत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद, छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

ग्लोबल लेवल पर अच्छी पोजीशन पर हैं कॉलेज के पूर्व छात्र: प्राचार्य

कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह गोयनका कॉलेज के 22वें बैच की फ्रेशर पार्टी है। उन्होंने गर्व से बताया कि कॉलेज से उत्तीर्ण हुए काफी छात्र-छात्राएं ग्लोबल लेवल पर अच्छी पोजीशन पर कार्यरत हैं।

विजेताओं की घोषणा: ये बने मिस्टर और मिस फ्रेशर

विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई: बी.फार्मेसी: आयुष जांगिड़ को मिस्टर फ्रेशर तथा संध्या को मिस फ्रेशर चुना गया। डी फार्मेसी: जयेश मिश्रा को मिस्टर फ्रेशर और पायल कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया। राइजिंग स्टार: पंकज स्वामी और मोहम्मद तालिब को राइजिंग स्टार चुना गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ गिरीश शर्मा, डॉ विजय शर्मा, डॉ सुधीर कुमार, सीताराम स्वामी सहित कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित ढुकिया, रुबीना, साहिल, सविता जांगिड़ एवं नंदिनी ने किया।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments