Ticker

8/recent/ticker-posts

फतेहपुर: पीलू तले चौराहे पर आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण; अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने जनता को समर्पित किया

फतेहपुर (05/04/2026): शहर के व्यस्ततम क्षेत्र पीलू तले चौराहा के पास नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय का रविवार को भव्य लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजकुमार मौर्य ने रिबन काटकर इस सुविधा को आम जनता के लिए खोल दिया।

महिलाओं और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

लोकार्पण के अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित यह शौचालय बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बाहर से आने वाले व्यापारियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। उन्होंने दोहराया कि नगर पालिका फतेहपुर शहर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से: सभासद शादाब अहमद, विवेक यादव एवं भिक्कू मामा।, व्यापार मंडल से विनोद गुप्ता।, अवर अभियंता दिलीप कुमार, अविनाश पांडे।, सफाई एवं खाद निरीक्षक के. चंद्राकर, राकेश कुमार गौड़।, डीपीएम संजय सिंह, ठेकेदार नरेंद्र कुमार व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था होने से राहगीरों को हो रही असुविधा का अब अंत होगा।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...


Post a Comment

0 Comments