Ticker

8/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र: मंत्री दादाजी भुसे की बड़ी पहल; चणकापुर बांध से निकलेगी 72 KM लंबी नहर, सूखे क्षेत्रों के लिए 'वरदान' बनेगी नदी जोड़ परियोजना

मालेगांव (05/04/2026): उत्तर महाराष्ट्र के अवर्षणग्रस्त (सूखा प्रभावित) क्षेत्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री दादाजी भुसे ने आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री से 'नार-पार-गिरणा नदी जोड़ परियोजना' के दूसरे चरण के अंतर्गत चणकापुर बांध के बाएं तट से एक नई नहर प्रस्तावित करने की मांग की है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं (सरकारी आंकड़ों के अनुसार):

स्रोत (Source): मंत्री दादाजी भुसे के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और जल संसाधन विभाग के प्राथमिक अध्ययन के आधार पर। इस परियोजना के तहत पहले चरण में 10.64 TMC और दूसरे चरण में लगभग 20.66 TMC पानी गिरणा घाटी में मोड़ा जाएगा। चणकापुर बांध से निकलने वाली यह 72 किलोमीटर लंबी नहर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) पद्धति पर आधारित होगी, जिससे बिना बिजली के पानी खेतों तक पहुँचेगा। इस ऐतिहासिक कदम से कळवण, सटाणा और मालेगांव के 'माळमाथा' क्षेत्र की करीब 1,24,000 हेक्टेयर जमीन को संजीवनी मिलेगी।

इन नदियों और गांवों को मिलेगा नया जीवन:

परियोजना के सफल होने से पुनद, आरम, हत्ती, कण्हेर, करंजाडी और मोसम नदियाँ पुनर्जीवित होंगी। इससे मालेगांव के वळवाडे, खाकुर्डी, वडनेर, अजंग, वडेल, काष्टी, वजीरखेडे और वडगांव जैसे गांवों को खेती और पीने के पानी की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो... (सोर्स: आधिकारिक प्रेस नोट/मंत्री दादाजी भुसे कार्यालय)

Post a Comment

0 Comments