Ticker

8/recent/ticker-posts

चौकान: बालाजी महाराज के सानिध्य में 'सदाबहार खेलकूद महोत्सव' संपन्न; रस्साकशी में लोकनृत्य विकास समिति रही विजेता


चौकान (01/04/2026): हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चौकान स्थित बालाजी महाराज के सानिध्य में आयोजित ‘सदाबहार खेलकूद महोत्सव’ उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। राज्य स्तरीय मलखंभ खिलाड़ी माधव जोशी ने मशाल प्रज्वलन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

महोत्सव के उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने कहा कि खिलाड़ी क्षेत्र की असली ताकत हैं और खेल से ही अनुशासन व नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिताओं के मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे: 

कुश्ती: 'बाला का बास' और 'सिंगोदड़ा' के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बाला का बास विजेता तथा सिंगोदड़ा उपविजेता रहा।

रस्साकशी: संयोजक संदीप नेता ने बताया कि सदाबहार मोहल्ला लोकनृत्य विकास समिति और कला स्पोर्ट्स के बीच तीन राउंड तक रोमांचक मुकाबला चला, जिसमें सदाबहार मोहल्ला लोकनृत्य विकास समिति विजेता रही।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमावत, अरावली इंडस्ट्रीज मुंबई के दिनेश सोमानी, विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य पवन शर्मा, नंदीशाला के श्रीराम शर्मा, बगड़िया स्कूल के पवन गोयनका, गोशाला के आत्माराम मिश्र एवं मनोज मिश्र अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अरावली इंडस्ट्री की ओर से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सम्मान और आभार

कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक विमल पारीक, महेंद्र बगड़िया, नेमीचंद कटारिया सहित कई प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। अंत में सदाबहार लोक नृत्य विकास समिति के संरक्षक पवन बोहरा, अध्यक्ष कमल व्यास व उनकी टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। समापन पर दूध, ठंडाई एवं प्रसाद का वितरण हुआ और कार्यक्रम संयोजक संदीप नेता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments