Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़: आई.टी.एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन करसुआ में "स्काउट गाइड शिविर" का समापन

करसुआ, अलीगढ़ (01/04/2026): स्थानीय आई.टी.एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करसुआ, अलीगढ़ में चल रहे पांच दिवसीय "भारत स्काउट गाइड शिविर" का बुधवार को समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस शिविर में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिविर की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई।

कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण

यह पांच दिवसीय शिविर कार्यक्रम "भारत स्काउट और गाइड" के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य प्रशिक्षक डॉ. राम जियावन वर्मा (A.L.T. स्काउट) एवं सहायक प्रशिक्षक श्रीमती शबनम (A.L.T. गाइड) के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बी.एड. के सभी विद्यार्थियों को पांच टोलियों में विभाजित किया गया था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और टोलियों के परिणाम

शिविर में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। शिविर का निरीक्षण कॉलेज के चेयरमैन डिंकल अग्रवाल, निदेशक डॉ. फारूक हुसैन एवं सहायक निदेशक सुशील शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान: रानी लक्ष्मी बाई टोली, द्वितीय स्थान: सावित्री बाई फुले टोली, तृतीय स्थान: इंदिरा गांधी टोली

गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में चेयरमैन देवप्रकाश अग्रवाल, सचिव डिंकल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. फारूक हुसैन, सहायक निदेशक सुशील शर्मा, प्राचार्या डॉ. किरन शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण वर्माकर, नाज़िश लईक, एस.पी.सिंह, हैप्पी श्रीवास्तव, डॉ. रेखा सिंह, सीमा पांडे आदि मौजूद रहे।


सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...

Post a Comment

0 Comments