फतेहपुर (1अप्रैल2026)।अहिल्याबाई चौक (चर्च मार्केट, अस्पताल चौक) उस समय पत्रकार एकता और सम्मान का केंद्र बन गया, जब चरथावल से विधायक पंकज मलिक संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद एवं उनकी पूरी टीम ने विधायक का भव्य स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज मलिक ने खुले मंच से कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई जिस मजबूती और ईमानदारी से लड़ी जा रही है, वह अत्यंत सराहनीय है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है और उन्हें हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और सच्चाई के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए, ताकि समाज को सही दिशा और सटीक जानकारी मिलती रहे इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने विधायक पंकज मलिक को ईद की मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं और संगठन की ओर से उनका आभार व्यक्त किया दोनों के बीच पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, जो काफी देर तक चली कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्यों की मौजूदगी ने इसे एक बड़े आयोजन का रूप दे दिया। संगठन की ओर से कई साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और गौरव का भाव देखने को मिला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ठाकुर सुंदर सिंह सोम, शिव खान, काजी काशिफ तलत, नितिन शर्मा, मुशर्रफ सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, सफीक राजपूत, सचिन त्यागी, राजीव शर्मा, शाहनवाज, डॉ अंकुर प्रकाश मानव, बीके नहारिया, डॉ रविन्द्र सिंह जादौन सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य विधायक पंकज मलिक ने पूरे संगठन की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मंच पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने का सशक्त माध्यम बन चुका है अहिल्याबाई चौक (चर्च मार्केट, अस्पताल चौक) पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि संगठन की एकजुटता, सक्रियता और बढ़ती ताकत का भी बड़ा संदेश देकर संपन्न हुआ
0 Comments