Ticker

8/recent/ticker-posts

फतेहपुर: हुसेनगंज मंडल में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

हुसेनगंज (फतेहपुर), 3 अप्रैल: प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हुसेनगंज मंडल में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह 'धुन्नी सिंह' और अजय त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बूथ प्रबंधन पर दिया जोर शिविर में मुख्य वक्ता रंजना उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को 'बूथ प्रबंधन' विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 'मन की बात' और 'टिफिन बैठक' जैसे कार्यक्रमों के जरिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

ये लोग रहे उपस्थित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया (वर्ग अधिकारी), पंकज त्रिवेदी और पुष्पराज पटेल ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। इस मौके पर संतोष सिंह राजू, ओम प्रकाश पाल, संतोष नेता, अजय सिंह रिंकू, श्रीकांत तिवारी और श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments