Ticker

8/recent/ticker-posts

अलीगढ़ बल्ला बदलने को लेकर हुआ विवाद, थाना रोरावर क्षेत्र में दुकानदार और ग्राहक ने एक-दूसरे के सिर फोड़े

थाना रोरावर के शाहपुर चौकी अंतर्गत गोंडा रोड पर शनिवार सुबह बल्ला बदलने की मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी सोनू शुक्रवार शाम को अपने बेटे अलफैज के लिए पास की ही अरमान की दुकान से क्रिकेट का बल्ला खरीदकर लाया था। शनिवार सुबह जब उसने बल्ला देखा तो वह टूटा हुआ निकला, जिसे वापस करने के लिए वह दोबारा अरमान की दुकान पर पहुँचा।

बल्ला वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दुकानदार अरमान का आरोप था कि बल्ला बेचते समय पूरी तरह ठीक था और ग्राहक उसे खुद तोड़कर लाया है। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि दुकानदार ने गुस्से में आकर सोनू के सिर पर बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके जवाब में सोनू ने भी वही बल्ला उठाकर दुकानदार अरमान के सिर पर मार दिया, जिससे दुकानदार भी घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाना रोरावर पहुँचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई की बात कह रही है।

Post a Comment

0 Comments