थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत सचिन शर्मा के आवास के समीप स्थित भोले बाबा मंदिर में मंगलवार दोपहर चोरी की एक घटना सामने आई है, जहाँ शिवलिंग पर लिपटा हुआ करीब 3 किलो तांबे का नाग अज्ञात चोर ले उड़े। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक संदिग्ध बाइक सवार फेरीवाला मंदिर के भीतर जाता और बाहर निकलता दिखाई दिया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस संबंध में सचिन शर्मा द्वारा बुधवार को थाना लोधा में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।
सब कुछ घर बैठे न्यूज़ खबर वही जो सच हो...
0 Comments