अलीगढ़। शहर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में आज अलीगढ़ के प्रतिष्ठित अल बरकात स्कूल में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।जांच में खुली पोल, 13 बसें आरटीओ दफ्तर में सीजकार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्कूल की बसों और अन्य परिवहन वाहनों के दस्तावेजों, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की। जांच में भारी खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को सीज कर दिया और उन्हें आरटीओ कार्यालय भेज दिया है।एआरटीओ की सख्त चेतावनीकार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एआरटीओ (ARTO) प्रवेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया:"यदि भविष्य में भी किसी विद्यालय के वाहन में फिटनेस, परमिट या सुरक्षा संबंधी कोई भी कमी पाई जाती है, तो न केवल वाहन चालक बल्कि संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"अभिभावकों में हलचलइस बड़ी कार्रवाई के बाद अन्य स्कूल संचालकों में भी खौफ का माहौल है। परिवहन विभाग का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सड़कों पर दौड़ रही डग्गामार और अनफिट स्कूल बसों पर लगाम कसी जा सके।
0 Comments