फतेहपुर (31मार्च 2026) | भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पूरे जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि भाजपा द्वारा मनाए जाने वाले छह प्रमुख पर्वों में स्थापना दिवस का विशेष महत्व है। इस अवसर पर जिले के सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही वक्ताओं द्वारा संगठन के इतिहास, विकास और विचारधारा पर प्रकाश डाला जाएगा तथा “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को दोहराया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए महामंत्री सुशीला मौर्या को जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी एवं लवकुश मौर्या को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा, विमलेश पांडेय, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, रेखा सरोज, ओम मिश्रा, राजबहादुर पासवान, विवेक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, गौरव शुक्ला, ज्योति प्रवीण, उमेश गुप्ता, अखिलेश कुमार सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
0 Comments