फतेहपुर।आगामी त्योहारों, विशेषकर रामनवमी के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी फतेहपुर श्री रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया।यह फ्लैग मार्च थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ज्वालागंज, बाकरगंज और कोतवाली चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर किया गया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने आम जनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें पुलिस-प्रशासन की इस सक्रियता से शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आम लोगों में विश्वास बढ़ा है कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।
1 Comments
Very good 😊
ReplyDelete