Ticker

8/recent/ticker-posts

आगरा: राजपुर चुंगी टूटी पुलिया की समस्या का हुआ त्वरित समाधान।

आगरा के शमशाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी (लक्ष्मी पुरम गली) में समाज सेवी अंजू शर्मा जी एवं नागरिकों ने बताया एक भारी वाहन के गुजरने से नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया टूटने से स्कूल वैन, ऑटो, वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को दुर्घटना का डर और व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा।



त्वरित कार्रवाई: इसकी सूचना सब कुछ घर बैठे न्यूज के रिपोर्टर द्वारा नगर निगम के एरिया इंस्पेक्टर लकी शर्मा जी को दी गई समाधान: मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम एरिया इंस्पेक्टर की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह ने आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिया को ठीक करा दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।


Post a Comment

0 Comments